वरिष्ठ पत्रकार हरीश उपाध्याय का दिल का दौरा पडऩे से निधन

Jan 13 2024

ग्वालियर। शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हरीश उपाध्याय (दाऊ) का गत देर शाम दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे।
बताया गया है कि बीते रोज उन्हें शहर के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की सलाह पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे। वे नोएडा तक ही पहुंच पाए थे, कि रास्ते में दाऊ का निधन हो गया। जिससे परिजन वापस ग्वालियर के लिए निकल पड़े। कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दे चुके दाऊ वर्तमान में श्रीराम एक्सप्रेस में संपादक थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी व दो सुशील पुत्रों को छोड़ गए हैं।
दाऊ का अंतिम संस्कार शनिवार को लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में किया गया।