मेला में पहली बार सजा खाटू का दरबार 15 जनवरी तक खाटूबाबा के दर्शन नि:शुल्क होंगे

Jan 13 2024

ग्वालियर। मेला में इस बार ऑटोमोबाइल पानी की टंकी की समीप पहली बार खाटू श्याम बाबा का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन रहा है। 
खाटू श्याम बाबा दरबार के संयोजक अनिल तमर ने बताया कि खाटूधाम सीकर से ही श्याम बाबा की प्रतिमा लाई गई है तथा पुजारी भी खाटू से ही आएं हैं। खाट ूद्वार और खाटू दरबार कोलकाता के खास कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। जिस प्रकार खाटू मेें लाल पत्थर का गेट बनाया गया है, वैसा ही गेट प्लाई और थर्माकॉल से यहां बनाया गया है। हर रोज लालटिपारा गौशाला के दूध से चरणामृत का प्रसाद तैयार कर वितरित किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि मकर संक्राति के उपलक्ष्य में 15 जनवरी तक खाटूबाबा के दर्शन नि:शुल्क होंगे। खाटूबाबा के दर्शन के साथ यहां लोगों को एक और मेला का अहसास होगा। जिसमें खानपान के स्टॉल और 40 स्टॉल विभिन्न प्रकार की खरीददारी के लिए लगाए गए हैं। यहां सुबह 12 बजे एवं रात्रि 9 बजे खाटूबाबा की आरती की जाती है, जिसमें भक्त श्रद्धापूर्वक सम्मलित हो रहे हैं।