दिनेश शुक्ला मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने

Jan 13 2024

ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व के डॉ. विद्याधर मातेले, एडवोकेट निशिकांत चौधरी, डॉ. शालीन ढींगरा, पूर्व न्यायाधीश एचपी सिंह, केपी राही आदि ने ग्वालियर महानगर के दिनेश शुक्ला को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। इसके साथ ही 2- मिनिट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का करें सम्मान का राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद को जानो प्रतियोगिता का राष्ट्रीय संयोजक भी मनोनीत किया गया। दिनेश शुक्ला के उपरोक्त प्रभारों का कार्यकाल एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगा।
इस अवसर पर इकबाल अली, संजय सिंह भदोरिया, प्रमोद समधिया, रामानंद शर्मा, मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बाल कुमार तिवारी, जितेश बंसल, अजीत गुप्ता, धर्मेंद्र सारस्वत, जितेंद्र शर्मा, आबिद खां, किशन तोमर, रामकिशन प्रजापति, मुन्नालाल, प्रवीण गुप्ता (रेजा), प्रकाश पाल, अनुराग मिश्रा, श्रीमती डॉ. मिथलेश बघेल, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती जयंती पाल, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, श्रीमती चेतना तोमर, श्रीमती आस्था सिंह, श्रीमती जयंती पाल, श्रीमती रेखा रजाक, श्रीमती स्नेह लता शर्मा, शिवानी आदि ने दिनेश शुक्ला को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।