लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल ने भीषण सर्दी में ठंड से अकड़ रहे जरूरतमंदो को कंबल बांटे

Jan 12 2024

ग्वालियर। कडक़े की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रोडो पर गुजरा कर रहे असहाय जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड से बचाने के लिए मानवसेवा कार्य के दौरान लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल परिवार की टीम ने अलग अलग स्थानों पर घूमकर गर्म कंबल वितरण के साथ गर्म गर्म चाय और बिस्किट भी बांटे। 
मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की लायंस क्लब ग्वालियर रॉयल के परिवार टीम ने रात्रि को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और उसके आसपास में घूमकर अलग अलग जगहों पर कडक़ सर्दी में खुले आसमान के नीचे रोड़ो पर गुजारा करने वाले मजदूर, गरीबों और नि:शक्त असहाय जरूरतमंदो की मदद के लिए भीषण सर्दी में ठंड से बचाने के लिए गर्म कम्बल, चाय और बिस्किट के पैकेट आदि वितरण किए गए। 
लायंस क्लब संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने कहा कि क्लब के लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर क्लब द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।
इस मौके पर लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष मीनाक्षी जैन, सचिव नीतू राजपूत, रश्मि जैन, डॉली जैन, मनोरम जैन, कविता जैन, लक्ष्मी जैन गुड्डन, अंजू जैन, प्रिया जैन, पवन जैन पत्रकार, नितेश राजपूत, गगन जैन, तरुण जैन, रजत जैन सहित अन्य क्लब के सदस्यगण मौजूद थे।