नि:शुल्क कैंसर जांच परीक्षण-निदान शिविर आयोजित
Jan 12 2024
ग्वालियर। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था, गोहद, भिण्ड एवं कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच परीक्षण-निदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ. अनीता अग्रवाल (कन्सल्टेंट एमओ), डॉ. एम. एवं. अग्रवाल (कैंसर शल्य चिकित्सक), डॉ. सन्दीप शर्मा (सिर व गला शल्य चिकित्सक) एवं टीम ने सभी रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया और उन्हें कैंसर के महामारी बनने वाले तथ्यों से अवगत कराया। चिकित्सकों द्वारा 108 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया जिसमें मरीजों की सहभागिता उत्साहवर्धक थी यहां पर मरीजों निशुल्क जांच हेतु हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा 6 पेप सैंपल, 1 एफएनएसी सैंपल और 1 बायोप्सी सैंपल लिए गए।
ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था, गोहद, भिण्ड से विसम्भर सिंह मौर्य, महेश सिंह बघेल, कु. रेनू डण्डोतिया, कमल किशोर मौर्य, एड. राजकुमार बाबूजी एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









