लोहा व्यवसायियों ने कहा दुकान के बाहर नहीं रखेंगे सामान, यदि रखें तो कार्रवाई करें

Jan 12 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की नवीन टीम द्वारा व्यापार जगत की समस्याओं का संकलन करने के उद्देश्य से समूहवार बैठकों का आयोजन चेम्बर संवाद के रूप में प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में समूह क्रमांक 18 व 19 थोक लोहा व्यवसाय की बैठक चेम्बर भवन में आयोजित की गई। 
बैठक में व्यवसायियों ने बताया कि लोहिया बाजार की यातायात व्यवस्था काफी खराब हो गई है। दुकान के बाहर सामान रखने और लोडिंग वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना इसका कारण है। इसके साथ ही, लोहिया बाजार में मयखाने खुलने से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, उनके द्वारा जुआ खेलने से बाजार की छवि प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त लोहा व्यवसायियों द्बारा चैक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण में लगने वाले समय, बकाया जलकर माफी योजना चलाए जाने, व्यवसायियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन, गारबेज शुल्क लिया जा रहा है तो सम्पत्ति कर से स्वच्छता उपकर को हटाने, ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायियों से जीडीए द्बारा संधारण शुल्क लेने तथा निगम द्बारा सम्पत्ति कर लिए जाने से दोहरा करारोपण, आरटीओ द्बारा लगाई जा रही  यूनिक नंबर प्लेट का कैम्प लगाए जाने संबंधी समस्याएं रखीं। 
चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चेम्बर संवाद का उद्देश्य आपके व्यवसाय में आ रही समस्याओं का संकलन करना है। आज आपके द्वारा जो समस्याएं रखी गई हैं, उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। लोहिया बाजार की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यदि आप सभी सहमत हैं, तो यह समस्या अब नहीं रहने वाली है। आपने सभी व्यवसायियों से कहा कि आप स्वयं से इसकी शुरूआत करें। 
बैठक में सभी व्यवसायियों ने एकमत से दुकान के बाहर सामान नहीं रखने पर सहमति व्यक्त की तथा कहा कि यदि कोई व्यवसायी ऐसा करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
बैठक का संचालन कर रहे दीपक अग्रवाल ने कहा कि समूह क्रमांक-18 एवं 19 के कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ आज से ही दुकान के बाहर सामान न रखने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाएं कि हम अपना सामान दुकान के बाहर नहीं रखेंगे और यदि कोई करता है तो उसका पक्ष नहीं लेंगे। 
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल द्बारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व रामनिवास अग्रवाल, ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल, निर्मल कुमार जैन, विनोद कुमार बिजपुरिया, सुभाष गुप्ता, मनोज भाटिया, वैभव सिंघल, राकेश जैन, श्रीराम गुप्ता, रामकिशन सिंघल, हेमंत कोठारी, शिव कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, बालकिशन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, विवेक जैन, अशोक कुमार, निखिल गुप्ता, नरेन्द्र छिरोल्या, अमित जैन, नरेन्द्र शिवहरे आदि उपस्थित रहे।