एआईडीएसओ ने छात्रवृत्ति की मांग पर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया

Jan 12 2024

ग्वालियर। छात्र संगठन एआईडीएसओ की तरफ से फूलबाग चौराहे पर छात्रवृत्ति की मांग पर राज्य स्तरीय विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें ग्वालियर एआईडीएसओ जिला सचिव आस्था सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार लंबे समय से छात्रवृत्ति में धांधली करते जा रही है। स्कूल कॉलेज कि पिछले सत्र की बकाया छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है और दूसरी तरफ सत्र 2023-24 के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल 6 माह से बंद चल रही थी, जिसके कारण 7 लाख और उससे भी अधिक छात्रों की स्कॉलरशिप अटकी पड़ी थी। कुछ ही दिन पहले प्रदेश के संगठित छात्रों की मांग के दबाव के चलते शासन-प्रशासन को पोर्टल चालू करने पर मजबूर होना पड़ा वही दूसरी तरफ छात्रवृत्ति न आपने के कारण छात्र फीस भरने के दबाव में उधार लेकर भी फीस भरने पर मजबूर हो रहे हैं।
कई लाख छात्र निम्न मध्यम वर्ग से आते हैं, जो छात्रवृत्ति की राशि से ही फीस और पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था कर पाते हैं अभी देखा जा रहा है कि स्कॉलरशिप नहीं आ पाने के कारण छात्र मानसिक तनाव में जा रहे हैं पढ़ाई छोडऩे पर मजबूर हो रहे हैं केंद्र और राज्य सरकारी नेता मंत्रियों की तनक हर महीने लाखों रुपए बढ़ा रही है और दूसरी तरफ छात्र बजट में कटौती करती जा रही है।
अत: हम वर्तमान सरकार से अपेक्षा करते हैं कि मौजूदा बेतहाशा महंगाई आर्थिक संकट के हालातो में कम से कम छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि का समय पर पूर्ण भुगतान सरल प्रक्रिया के द्वारा किया जाए।
एआईडीएसओ महसूस करता है कि एक लोकतांत्रिक सरकार की सबसे पहले और मुख्य जिम्मेदारी होनी चाहिए कि उसे देश का हर छात्र पढ़ाई से जुड़ा हुआ पूरा का पूरा खर्च सरकार वहन करे। ताकि छात्र मानसिक तनाव से मुक्त होकर बेहतर से बेहतर नागरिक बनने की प्रक्रिया में शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर सके।
इस विरोध प्रदर्शन में ग्वालियर जिले के कई स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए और प्रदेश सरकार से मांग की जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाए। वहीं बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट में जाकर ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन का संचालन  एआईडीएसओ के ग्वालियर जिला उपाध्यक्ष दीपक बरैया के द्वारा किया गया।