भारत के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए:डॉ. अवस्थी
Jan 12 2024
ग्वालियर। युवा विवेकानन्द के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे जिससे राष्ट्र निर्माण हो सके। यह युवा संगठित होकर यदि कार्य करते हैं तो विकास की राह आसान हो जायेगी। नरेन्द्र विवेकानन्द स्वामी एकाग्रचित्त होकर कार्यक्रम करते थे विश्व में भारत युवाओं का देश माना जाता है। इन युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द रहे हैं। जिनके जन्म दिवस 12 जनवरी से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है स्वामी जी के उद्बोधन से युवा उनसे प्रेरणा लेकर भारत के भविष्य को परिवर्तित कर सकते हैं। माधव महाविद्यालय द्वारा युवा सप्ताह के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
स्वामी विवेकानन्द के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया। स्वामी विवेकानन्द ने भी चुनिन्दा युवकों के द्वारा राष्ट्र व समाज को बदलने का संकल्प लिया था क्योंकि युवा ही देश की शक्ति है यह बात डॉ.अवस्थी ने कही। युवा सप्ताह के कार्यक्रम में डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे। प्रात: सूर्य नमस्कार के साथ युवा सप्ताह की शुरुवात की गई। सूर्य नमस्कार डॉ. दिनेश कुशवाह ने कराया।
डॉ अवस्थी ने बताया कि विवेकानन्द 39 वर्ष अल्पायू में ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर गये जिससे पूरा विश्व मानता है। भारतवर्ष युवाओं का देष माना है। यह युवा यदि संगठित होकर कार्य करें तो देष का भविष्य परिवर्तित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व आभार डॉ. विकास शुक्ला ने किया। डॉ. रस्तोगी ने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है उन्होंने अपने युवा काल में ही षिकागों में ओझस्वी भाषण देकर देश एवं विदेष के विचारकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी देश व विदेश के युवाओं के प्रेरणप्रद हैं उन्होंने युवाओं को देश का मुख्य कर्णधार बताया है।
इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. राकेश करहेरिया, आशुतोष पालिवाल, रितिक घोरपडे, हेमन्त अग्रवाल, नकुल शर्मा, भूमिका गुप्ता, रौनक द्विवेदी, मोहित राजावत, राजीव दोहरे, रोहन अरोरा, करन रजक, शिवम गुर्जर साहिल राजपूत आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









