ग्वालियर के सीएम राइज स्कूल में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, आकाशवाणी से सुना सीएम का संदेश
Jan 12 2024
ग्वालियर। शुक्रवार 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार हजीरा सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज स्कूल में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में सामूहिक सूर्य नमस्कार से पहले आकाशवाणी के जरिए भोपाल से सीएम डॉ. मोहन यादव का उदबोधन सभी को सुनाया गया। जिसमें सीएम डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उस समय में उनके शब्द की 21वीं सदी भारत की होगी को याद किया। साथ ही कहा कि योग के मध्यम से शरीर और जीवन को स्वस्थ रखें। इसके बाद वंदे मातरम की धुन को सभी ने गुनगुनाया और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर, एसएसपी व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने योग किया।
ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व इसे योग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। जिसमें जिला स्तरीय एक बड़ा कार्यक्रम के साथ ही हर ब्लॉक, स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज स्कूल हजीरा में किया गया है। जिसमें एक साथ सैकड़ों स्कूली छात्रों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। उससे पहले सीएम का भाषण भी भोपाल से आकाशवाणी के जरिए सुनाया गया। इसके बाद सूर्य नमस्कार करने आए बच्चों को स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के अंश भी सुनाए गए। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय आयोजन हुआ है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद मीरा मानसिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए हैं।
शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज स्कूल हजीरा में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चंदेल, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, डीपीसी रविन्द्र तोमर व विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर किया सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्राणायाम।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









