सूर्य नमस्कार, शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने का माध्यम-विवेक शेजवलकर
Jan 11 2024
ग्वालियर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सूर्या फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा रमन शिक्षा समिति के सहयोग से स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में ग्वालियर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केशव पांडेय ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य बिरला ग्रुप के संतोष सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंगल सिंह यादव, मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ, सूर्य आदर्श ग्राम योजना के प्रमुख प्रमोद आसरे, आईएनओ के सचिव त्रिभुवन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम का उद्देश्य एवं स्वागत भाषण आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम गौतम द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात योग गुरुओं द्वारा उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि सूर्य नमस्कार शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने के साथ, शरीर पर बेहतर नियंत्रण बनाने, मन को शांति देने, संतुलित ऊर्जा और आंतरिक शांति प्रदान करने में मददगार है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय ने कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है, यह अकेला अ यास ही हमारे स पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है।
इस अवसर पर बोलते हुए जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज ने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल हमें शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी चिंतामुक्त और तनावमुक्त बनाए रखता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम गौतम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम में शहर की लगभग 50 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी संस्था प्रमुखों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन आनंद विभाग के मनोज द्विवेदी ने एवं उपस्थित लोगों का आभार त्रिभुवन सिंह ने किया।
इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन के शेखरजी मुकुल पुरुषोत्तम, प्रभारी दिनेश चाकनकर, जयनारायण श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास, राजेंद्र मुदगल, रामदास माहौर, शिवकुमार रजवाड़ी, अशोक कुमार ,राघवेंद्र सिंह, आकाश तोमर, जयदयाल शर्मा, श्रीमती नीतू तोमर सहित बड़ी सं या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









