अभ्यास एवं वरिष्टों का आशीर्वाद कामयाबी दिलाता है- कटारे

Jan 11 2024

ग्वालियर। जिला हॉकी समिति ग्वालियर एवं उत्तर मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता इटारसी में ग्वालियर की टीम के चैंपियन बनने पर हॉकी समिति एवं रेल खेल समिति द्वारा खिलाडिय़ों का स मान किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वाइस चेयरमैन संजीव छाबड़ा ने कहा कि ग्वालियर की टीम ने जो यह प्रतियोगिता जीत कर कामयाबी हासिल कि उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। रेलवे हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटरफ लगी हुई है जिस पर यह सभी खिलाड़ी पूरा अनुभव प्राप्त करें और जो भी हर संभव प्रयास होंगे वह मैं करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।            
  इस अवसर पर हॉकी समिति के सचिव विनोद कटारे ने कहा कि हॉकी एक अंतरराष्ट्रीय खेल है इस खेल के लिए जितनी मेहनत और अ यास एवं अपने वरिष्ठ जनों के अनुभव से जो खिलाड़ी के गुण प्राप्त करता है उसे खिलाड़ी ने हमेशा ऊंचाइयों की ओर कामयाबी हासिल की है। इस अवसर पूर्व एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एचपी शर्मा एवं परमजीत सिंह  का सोल श्रीफल भैठकर सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुरेशी का भी  स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाडिय़ों का स मान निधि एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ी राधाकृष्ण अग्रवाल, ओम पांडे, वीरेंद्र पांडे, सुधीर चतुर्वेदी, मदन गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह जादौन, सत्येंद्र भदोरिया, नारायण, शिशिर जयसवाल टीम मैनेजर प्रताप सिंह, कोच हसरत सहित अन्य हॉकी के पूर्व खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व हॉकी खिलाड़ी कारण जैन द्वारा किया गया।