इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान, पारा आया 5.5. डिग्री पर
Jan 11 2024
ग्वालियर। आसमान साफ हुआ तो दिन के तापमान में तो कुछ राहत मिली लेकिन शीत लहर ने एक बार फिर रिकार्ड तोडक़र न्यूनतम तापमान 5.5. डिसे. पर आ गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। खास बात यह है कि अब दोनों तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गये हैं। ऐसे में रात की ठंड हाड़ कंपा देने वाली शुरू हो गई है। हालांकि बीते दिन की तरह गुरुवार को धूप निकलने से लोगों को दिन की ठंड से राहत मिली है। गुरुवार की सुबह कोहरा होने से दृश्यता 600 मीटर के आसपास रह गई थी। लेकिन जैसे जैसेे दिन चढ़ता गया और कोहरा साफ होता चला गया। इसके बाद उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाओं ने गलन वाली ठंड की शुरुआत की। अच्छी खासी धूप होने के बाद भी शीत लहर का प्रकोप साफ समझ में आ रहा था।
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन बुधवार को दिन का तापमान 18.8 डिसे. आंका गया था। लेकिन गुरुवार को 2 अंक बढक़र 20.8 डिसे. पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.0 डिसे. मायनस में आंका गया। इसी तरह बीते दिन बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे. दर्ज हुआ था। जबकि गुरुवार को 4.1 अंक घटकर रात का पारा 5.5 डिसे. पर दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से 1.4 डिसे. मायनस में दर्ज हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह इस माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। साथ ही नव बर और दिस बर में भी रात के वक्त इतनी ठंड नहीं पड़ी थी। तापमान के रिकार्ड के अनुसार दिस बर माह की सर्वाधिक ठंडी रात 20 दिस बर रिकार्ड की गई है। तब न्यूनतम तापमान 5.7 डिसे. आंका गया था। इसी तरह नव बर माह की सर्वाधिक ठंडी रात 25 नव बर दर्ज हुई थी। उस रात न्यूनतम तापमान 9.4 डिसे. आंका गया था।
इस महीने में दूसरी बार 20 डिसे. से ऊपर पहुंचा दिन का पारा
इस साल जनवरी की शुरूआत दिन की ठंड के साथ हुई थी। एक जनवरी को दिन का तापमान 13.4 डिसे. दर्ज हुआ था। यह तापमान इस महीने का ही नहीं बल्कि इस सीजन का सबसे कम दिन का तापमान था। उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ते हुए 8 जनवरी सोमवार को दिन का तापमान 20.2 डिसे. आंका गया था लेकिन मंगलवार की तडक़े शहर में हुई झमाझम बारिश ने दिन के तापमान को नीचे लुढक़ाते हुए 14 डिग्री के आसपास पहुंचा दिया था। आखिरकार आसमान में लदे बादल छटे तो मौसम शुष्क हुआ और फिर से दिन का पारा 20.8 डिसे. पर पहुंच गया।
15 दिन से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे
ग्वालियर में ठंड पूरे शवाब पर है यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनवरी के 11 दिन और दिस बर 4 दिन मिलाकर पूरे 15 दिनों से लगातार दिन का तापमान सामान्य से नीचे है। इसमें से 7 दिन तो ऐसे भी निकले जिनमें कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे भी रहे। बीते दो दिनों से दिन में धूप निकली है तब जाकर कुछ राहत मिली है। लेकिन अब रात की ठंड रिकार्ड तोड़ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









