मोगली महोत्सव ग्वालियर की टीम को मिला प्रदेश में चौथा स्थान

Jan 11 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय  मोगली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के छात्र छात्राओं ने टाईगर रिजर्व पेंच अ यारण्य का भ्रमण कर वन्य जीवों से रूबरू हुये। इसी क्रम में ग्वालियर जिले से विद्यार्थी अभिषेक शर्मा, कुमारी गरिमा सिंह दोनो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 उत्कृष्ट मुरार शनि शासकीय माध्यमिक विद्यालय राई का पुरा घाटीगांव एवं कुमारी आशा रावत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहना एवं दल प्रभारी आफाक हुसैन, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल पुट्टी तथा श्रीमती मेहरुन्निसा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहना सम्मिलित हुए। 
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन भ्रमण, जल, जीव जंतु, वन्य प्राणियों के जीवन आदि के बारे में, नेचर कैंप के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। जिसमें ग्वालियर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिये जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, जि़ला नोडल अधिकारी आईए ज़ैदी ने पूरी टीम को बधाई दी है।