गायों को विचरण कराते हुए गायों को लाल टिपारा पहुंचाया

Jan 10 2024

ग्वालियर। गोले के मंदिर स्थित गौशाला से अब तक लगभग 700 गायों, गौवंश को लाल टिपारा गौशाला में शिफ्ट करने का काम किया जा चुका है। जैसा कि ज्ञात है लाल टिपारा गौशाला को सर्व सुविधा युक्त और सुसज्जित गौशाला बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के द्वारा 3 करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराकर गौशाला को तैयार किया गया, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा लाल टिपारा गौशाला का उद्घाटन भी किया गया। वर्तमान में लाल टिपारा गौशाला में लगभग 8 हजार गायों के लिए टीन शेड, तिरपाल पानी की स्थाई व्यवस्था की गई है। जहां लाल टिपारा में अब तक कुल गायों की संख्या लगभग 7 हजार पहुंच चुकी है।
लाल टिपारा गौशाला में गायों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम के द्वारा विचरण प्रबंध कराया गया, जहां नगर निगम दस्तों के द्वारा सडक़ों के माध्यम से विचरण करते हुए गायों को लाल टिपारा पहुंचाया गया। निगम अधिकारियों के द्वारा बताया गया की गोले का मंदिर स्थित गौशाला में उचित प्रबंध न होने के कारण गायों को लाल टिपारा गौशाला में विचरण करते हुए उचित माध्यम से लाल टापरा गौशाला में पहुंचाया गया।