जेसीआई ग्वालियर का 60वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Jan 10 2024

ग्वालियर। प्रवीण अग्रवाल, साकेत गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, आनंद मिश्रा, दीपांश गुप्ता के आतिथ्य में निजी होटल में जेसीआई ग्वालियर का 60वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2024 हेतु आनंद शर्मा अध्यक्ष एवं सुमित सिंघल मानसेवी सचिव ने अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ली।
उक्त जानकारी देते हुए अध्याय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष 2023 दीपांश गुप्ता ने अपनी वर्ष भर के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्ष 2024 के अध्यक्ष आनंद शर्मा को शपथ विधि अधिकारी मण्डल उपाध्यक्ष दीपांश गुप्ता द्वारा एवं कार्यकारिणी को अध्यक्ष  आनंद शर्मा द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
नई कार्यकारिणी में मानसेवी सचिव सुमित सिंघल, उपाध्यक्ष रजत अनेजा, सिद्धार्थ मिश्रा, दीपेश ग्रोवर, योगेश गुप्ता, अमन अग्रवाल, अभिनव सिंघल, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सह सचिव दिलीप बत्रा, लेडी चेयरपर्सन जेसीरेट अलका ग्रोवर, पीआरओ प्रदीप अग्रवाल, आस्था संपादक  प्रिंस अरोरा, ऑफिसर एम्पावरिंग यूथ दीपक बत्रा, ऑडिटर जेसी वैभव सिंघल एवं पवन अग्रवाल, ग्रीटिंग चेयरमैन नितिन गंगेले एवं अर्पित गगरानी, न्यू मेंबर कमेटी हैड धर्मेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर आशीष कालानी एवं नितिन अग्रवाल, संचालक सदस्य कपिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अंकित सिंघल, आशीष सिंघल, निमिष पाराशर, प्रतीक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रजत अरोरा, पुनीत जैन, कपिल बाँदिल, सत्यम अग्रवाल, जीतेश नागपाल, सौरभ गर्ग, प्रभात चोपड़ा, राधामोहन गुप्ता, पंकज गोयल, केतन करण अग्रवाल आदि सदस्यो ने शपथ ली।
इस कार्यक्रम के कार्यक्रम कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जीतेश नागपाल, कार्यक्रम सह संयोजक निमिष पाराशर, अर्पित गगरानी एवं प्रभारी उपाध्यक्ष रजत अनेजा थे।
इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष नितिन माँगलिक, साकेत गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, संदीप जैन, मनमीत कोहली, दीपक बंसल,  मानव मेहरा, नवीन कोठारी, नीरज मंगल, वरुण अग्रवाल, जीतेन्द्र जाजू, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अजीत गुप्ता, रितेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपांश गुप्ता आदि एवं सभी जेसी, जेसीरेट्स एवं जेसीलेट्स, मण्डल 6 एवं अन्य अध्यायों से पधारे अतिथिगणों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।