अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, महामंत्री अंकित पाटनी व कोषाध्यक्ष प्रदीप कटारिया हुए नियुक्त
Jan 10 2024
ग्वालियर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तेरापंथ पंचायती बड़ा मंदिर पुरानी सहेली प्रबंधक कमेटी (राजि) के चुनाव दिगंबर जैन तेरहपंथी धर्मशाला में संपन्न हुए। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन स्वर्ण बड़ा मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर कुमार गंगवाल की देखरेख में नवनिर्वाचित टीम का चुनाव संपन्न कराएं गए। जिसमे नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप कटारिया, उपाध्यक्ष मृणाल क्षेत्रपाल्याऔर राजकुमार सेठी, सहमंत्री निर्मल सोनी और प्रमोद कुमार सोगानी, अंकेक्षक अखिलेश जैन सोनी की टीम चुनी गई।
वही नवीन 13 कार्यकारिणी में अमोलकचंद्र पाटनी, अमित कटारिया, अनिल शाह, अतुल जैन, जयंत जैन, प्रियांक कुमार पाटनी, प्रमोद जैन गंगवाल, रतनचंद अजमेरा, संदीप सेठी, संदीप पाटनी, संजय जैन गिरधरवाल, शोभित पाटनी और यतींद्र बडज़ात्या को सम्मिलित किया गया। पूर्व अध्यक्ष निर्मल पाटनी ने सभी निर्वाचित प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को फूलो की माला पहनकर सम्मानित कर बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









