स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प दिलाया

Jan 10 2024

ग्वालियर। सहारा वेलफेयर सोसायटी द्वारा पटेल नगर में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए संचालित संस्कार दीप विद्या मंदिर में स्थानीय सामान से बनी हुई शिक्षण सामग्री भेंट की। 
इस मौके पर संस्था सचिव डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना हमारा लक्ष्य है। शहर की बस्ती और स्लम एरिया में ऐसे बच्चों का पता लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संस्था के प्रत्येक सदस्य को दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करना संस्था का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 
वहीं भोपाल से आईं स्वदेशी जागरण मंच की कहानी वाचक शैलजा द्विवेदी, गायक कलाकार मीनाक्षी सिलाकारी एवं दिल्ली की साइक्लोजिस्ट प्रियंका अवस्थी ने उपस्थित बच्चों को अपने विशेषता अनुसार जीवनुपयोगी टिप्स दिए। अंत में डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बच्चों को छोटे-छोटे सामान में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संध्या खरे, अनीता सक्सेना आदि सदस्य मौजूद रहीं।