109वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 28 जनवरी को ग्वालियर में
Jan 10 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा देशभर में हर माह लगातार आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन में इस बार का आयोजन109वां होगा, उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि परिचय सम्मेलन के द्वारा अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, बुन्देलखण्ड, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आसाम, सिक्किम सहित 12 राज्यो के 108 शहरो में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं।
युवक युवती परिचय सम्मेलन के क्रम को लगातार जारी रखते हुए, 28 जनवरी रविवार को दोपहर 1 बजे से ग्वालियर में युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा। परिचय सम्मेलन में चम्बल संभाग से अग्रबंधु बच्चों की शादी के लिए पंजीयन करा रहे हैं।
मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल नीलम शाह, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रीती बिदल, संगीता अग्रवाल, साधना गोयल, कविता मंगल, रश्मि अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, दीप्ती बंसल, रेनू सिंघल, शशि गर्ग, हर्षिनी जेन, राधा बंसल ने सभी से युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









