पति की हत्या के बाद पत्नी को गांव वालों ने 166 मतों से सरपंची जिताई

Jan 09 2024

ग्वालियर। भितरवार के बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की शहर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गांव में उपचुनाव हुआ। जिसके परिणाम में मृतक विक्रम रावत की पत्नी को गांव वालों ने सरपंची के पद पर विजयश्री दिलाई है।
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को बनहेरी सरपंच विक्रम रावत की रंजिशन गाँव के लोगो ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद गांव में काफी तनाव पूर्ण माहौल रहा। सरपंच की सीट खाली होंने पर 5 जनवरी को पुलिस सुरक्षा में मतदान किया गया है। सरपंच के लिए 1805 की कुल वोटिंग में  1300 वोट गिरे, जिसमे 722 वोट नीतू रावत को ओर विपक्ष में हाकिम रावत को 556 वोट मिले। शेष अन्य वोट अन्य प्रत्याशियों को मिले। जिसमे 166 वोट से नीतू रावत सरपंच का चुनाव जीत गई।
चार माह पूर्व 9 अक्टूबर को बन्हेरी (घाटीगांव) के सरपंच विक्रम रावत की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। चार महीने से खाली पड़ी सरपंच सीट के लिए प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया गया।
डेढ़ वर्ष पूर्व चचेरे भाई की भी हुई थी हत्या
बन्हेरी सरपंच विक्रम रावत के परिवार की गांव के ही कुछ रावतों से पुरानी दुश्मनी चल रही है, जिसके चलते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विक्रम के चचेरे भाई की भी हत्या हो गई थी।