ग्वालियर में मंगलवार तडक़े 3 बजे शुरू हुई तेज बारिश
Jan 09 2024
ग्वालियर। नए साल की पहली बारिश मंगलवार सुबह हुई है। तडक़े 3 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश के बाद सुबह 10 बजे तक रिमझिम चलती रही। सर्दी की बारिश को मावठ भी कहा जाता है जो फसलों के लिए अमृत के समान होती है।
मंगलवार को सुबह 8 बजे तक 23.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि उसके बाद भी बारिश होती रही है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद ठंड तेजी से अपना असर दिखाएगी। बारिश से पहले आसमान में कोहरा भी छाया रहा। कोहरा घना था और दृश्यता 200 से 300 मीटर तक ही रह गई थी।
अगले 24 घंटे तक बूंदाबांदी की संभावना फिर कड़ाके की ठंड
ग्वालियर अंचल में जनवरी 2024 का पहला सप्ताह काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की गलन वाली सर्दी से हुई थी। इसके बाद घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अब बारिश ने एन्ट्री ली है, जिस कारण गलन और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी है। शहर के लोग दिन और रात दोनों समय अलाव के सहारे ही बैठे नजर आए। मंगलवार को मौसम में मामूली बदलाव आया है। मौसम विभाग की माने से अगले 24 घंटे बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद ग्वालियर सहित आसपास के शहरों में ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा।
ग्वालियर में मंगलवार को जरा बारिश में ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई। शहर की ज्यादातर सडक़ें तालाब नजर आने लगीं। निचली बस्तियों में पानी भर गया। सडक़ों पर लगा काम चलाऊ काम भी उखड़ गया और गड्ढे नजर आने लगे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









