संभाग स्तरीय निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर 20 से

Jan 09 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्वालियर में पहली बार संभाग स्तरीय निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह दो दिवसीय शिविर फूलबाग स्थित मानस भवन में 20 जनवरी से आयोजित किया जायेगा। शिविर के पहले दिन शनिवार 20 जनवरी को मरीजों का परीक्षण व पंजीयन किया जायेगा। जबकि 21 जनवरी रविवार को कोटा से आने वाली विशेषज्ञों की टीम  अस्थि बाधित दिव्यांगों को अंग लगाने का कार्य करेगी।
 यह जानकारी संस्था के सचिव दीपक भार्गव ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।  सचिव श्री भार्गव ने बताया कि फिलहाल 60 लोगों ने इस शिविर के लिए पंजीयन कर लिए हैं। जबकि लगभग 200 लोगों को कृत्रिम अंग देने का लक्ष्य संस्था द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान प्रसंकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में विनोद गर्ग, नितिन गुगोरिया, श्रीमती प्रिया तोमर, पवन सेन आदि मौजूद रहे।