शुक्ति एनजीओ ने बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया

Jan 08 2024

ग्वालियर। शुक्ति एनजीओ द्वारा बच्चों को शैक्षिक भ्रमण करने हेतु साँची ले जाया गया। एनजीओ की अध्यक्षा श्रीमती ऋतु रोहतगी ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण करवाने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्सुकता बढ़ती है और उनको पाठ्यक्रम से संबंधित बहुत सी बातों को वास्तविक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त होता है।
 इस कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी द्वारा किया गया। श्रीमती अनुष्का वाधवानी द्वारा सांची स्तूप का इतिहास तथा उसकी विशेषताएं बता कर विद्यार्थियों की सांची स्तूप की संबंधित हर शंका का निवारण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में 50 से अधिक विद्यार्थियों तथा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। शुक्ति एनजीओ की तरफ बच्चों में जागरूकता बढ़ाने तथा पढ़ाई में रुचि बनाने कि लिये अक्सर ऐसे प्रयास होते रहते है।