चार वाहन चोर पकड़े, एक दर्जन दो पहिया वाहन बरामद
Jan 08 2024
ग्वालियर। बाइक चोरी कर उस पर बैठकर तफरी करने निकले वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच और सिरौल थाना पुलिस ने डीबी सिटी के सामने से चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ के बाद चोरी की एक दर्जन से ज्यादा बाइकें व स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस वाहन चोरी की अन्य वारदातें उगलवाने के लिए वाहन चोरों से पूछताछ कर रही है।
एएसपी क्राइम ऋषिकेष मीणा ने बताया कि क्राइम ब्रांच और सिरौल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोरों को डीबी सिटी के सामने से पकड़ा है। पुलिस ने वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ के बाद एक दर्जन से ज्यादा चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किये हैं।
डीएसपी अपराध शियाज़.के.एम एवं नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि उन्हें जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की मोटर साइकिल पर बैठकर डीबी सिटी के पास देखे गये हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी क्राइम अमर सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी सिरोल विनय सिंह तोमर को मुखबिर के बताये स्थान डीबी सिटी के सामने वाहन चैकिंग के लिये लगाया। पुलिस की टीम जब डीबी सिटी के सामने वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी एक डीलक्स मोटरसायकिल पर बैठकर तीन युवक आते दिखे जो वाहन चैकिंग को देखकर मोटरसायकिल वापस पीछे मोडक़र भागने लगे, तो पहले से अलर्ट पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ कर हिरासत में लेकर उनसे डीलक्स मोटरसायकिल के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रसाय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा जब तीनों व्यक्तियों से गहनाता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जिस बाइक पर बैठकर वह घूम रहे हैं। वह उन्होंने 3 जनवरी को टीगेदर रेस्टोरेंट के सामने से चुराई थी। पुलिस ने वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ के बाद उनके एक साथी को गदाईपुरा से पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसायकिल व 1 स्कूटी जप्त की। वाहन चोरों ने यह दो पहिया वाहन मुरार, डीबी मॉल, फूलबाग, जिला मुरैना, भिंड, इटावा से चोरी किये थे। पुलिस पकड़े गये वाहन चोरों से चोरी की अन्य वारदातें उगलवाने के लिये पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









