सूर्या रोशनी मालनपुर ने जीते क्वालिटी गुणवत्ता के राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार
Jan 08 2024
ग्वालियर। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्वालिटी प्रतिस्पर्धा में मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड की तीन टीमों ने पार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किये हैं। यह तीनों टीमें नवंम्बर 2024 में श्रीलंका में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।
ज्ञातव्य है कि यह स्पर्धाएं पांच से सात जनवरी को नागपुर में आयोजित की गई थी। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ऐसा प्लेटफार्म है जहां निजी कंपनियां शिक्षण संस्थाएंएवं विभिन्न सरकारी उपक्रम 5 एस, काइजेन, सिक्स सिगमा केस स्टडीस एवं सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए अपने-अपने संस्थान में कार्य करते हैं। एवं उसको रिकोगनाइजेशन के लिए क्यूसीएफआई से प्रतियोगिता द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं।
सूर्या रोशनी मालनपुर ने इस स्पर्धा में पहली बार ही भाग लिया था। सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर की इस उपलब्धि पर टीम लीडर विवके शर्मा, छविन्दर सिंह, अक्षय स्वाइन को कंपनी प्रबंधन से जनरल मैनेजर एचआर मुकुल चतुर्वेदी, प्लांट हेड तपन कुमार, सीसीओ सौरभ भार्गव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









