प्रद्युम्न तोमर ने पदभार संभाला कुशवाह आज संभालेंगे प्रभार

Jan 08 2024

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को मंत्रालय में पहुंचकर पूजा अर्चना कर पदभार संभाला। वहीं प्रदेश के उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण और सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को सुबह वल्लभ भवन में अपने मंत्रालय जाकर पूजा अर्चना के बाद पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करते समय उनकी पत्नी और बेटी भी उपस्थित थी। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से चर्चा भी की। उधर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह दोपहर तीन बजे मंत्रालय जाकर अपना पदभार ग्रहण करेंग