1.30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
Jan 08 2024
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच व ग्वालियर थाने की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राहक में इंतजार में खड़े तस्कर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से 1.30 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर उससे पूछताछ की जा रही है
क्राइम सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। कि ग्वालियर थाना क्षेत्र में कोटेश्वर मंदिर के सामने एक नशा तस्कर किसी ग्राहक के इंतजार खड़ा है। इस पर सीएसपी द्वारा क्राइम ब्रांच व ग्वालियर थाने की संयुक्त टीम को बताए गए स्थान पर पहुंचाया, तो वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पहले से ही अलर्ट जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 1.30 लाख रुपए कीमत की 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ अरविंद सेंगर पुत्र रामसिंह सेंगर (28 वर्ष) निवासी कोटेश्वर कॉलोनी बताया है।
पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है, कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आता था, तथा किन किन ग्राहकों के बीच उसे खपाता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









