व्यापारियों का आव्हान बाजारों को सजाएंगे, 24 घंटे की रामधुन होगी
Jan 08 2024
ग्वालियर। कान्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया टेडर्स कैट ने शहर-शहर अयोध्या बाजार-बाजार अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को अग्रसेन कॉम्पलेक्स में राम संवाद का आयोजन किया। इस अवसर पर भूपेन्द्र जैन, सुरेश बंसल, पुरुषोत्तम जैन, विवेक जैन लिल्ले, गोपाल जैसवाल, राकेश अग्रवाल, पवन जैन ने कहाकि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हम सभी व्यापारी मिलकर अग्रसेन मार्केट एवं रेडीमेड की दुकान के बाजारों को बेहतर साज-सज्जा के साथ सजाएंगे और लाइटिंग करेंगे। व्यापारियों ने तया किया है कि 21 जनवरी से 24 घंटे की रामधुन आयोजित की जाएगी तत्पश्चात 22 जनवरी को सुन्दरकांड होगा और भंडारा किया जाएगा।
22 जनवरी को रामराज्य दिवस एवं राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक कमल किशोर अग्रवाल एवं सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कैट के मनोज चौरसिया, मुकेश अग्रवाल ने की जबकि दीप प्रज्ज्वलन मुकेश जैन एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर अग्रवाल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन गोपाल जैसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दीपक जैन, अंशुल गुप्ता, हरीश गर्ग, विजय गंगवानी, सतीश गर्ग, कल्लू गुप्ता, निर्मल आइलानी, मनीष जैन, अमित भाटिया, दीपक गुप्ता, अनिल सिंहल, अनिल गोयल, संजय जैन, रिषभ जैन, राधेश्याम अग्रवाल बाबूजी, पुरुषोत्तम गंगवानी आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









