सनातन धर्म मंदिर में सफला एकादशी मनी

Jan 08 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में सफला एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर भगवान चक्रधर व गिरिराजधरण का विशेष श्रृंगार हुआ। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भक्तों को एकादशी की कथा सुनाई। भगवान को फलाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया। श्रद्धालु भक्तों ने दान पुण्य कर ठाकुर जी के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने ठाकुर जी के समक्ष मनमोहक भजन कीर्तन प्रस्तुत किये। 
इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला, लहार विधायक अंबरीश शर्मा, विधायक पंकज उपाध्याय एवं भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित रमाकांत शास्त्री ने अतिथि गणों का स्वस्तिवाचन कर तिलक किया, पटका पहनाकर प्रसाद प्रदान किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी से कैलाश मित्तल, महेश नीखरा, ओमप्रकाश गोयल, विमल महेश्वरी, हरिशंकर सिघल, राजेश गर्गआदि ने मंत्री एवं विधायकगण का स्वागत किया।