ब्राह्मण विधायकों व महिला शिविकाओं का समाज ने किया सम्मान
Jan 08 2024
ग्वालियर। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर में ब्राह्मण समाज ने विधानसभा में जीतकर पहुंचे ब्राह्मण मंत्री और विधायक ों का सम्मान किया। इस मौके पर नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण का सम्मान और गौसवा से समाज में शांति और समृद्धि आएगी। क्योंकि ब्राह्मण सर्वहारा वर्ग के कल्याण की कामना करता है।
इस मौके पर मंत्री राकेश शुक्ला, लहार विधायक अबरीश शर्मा, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय के साथ ब्राह्मण समाज की महिलाओं का सम्मान किया गया। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी के कल्याण की कामना करता है। लहार विधायक अंबरीश शर्मा ने कहा ब्राह्मण अपने आत्म सम्मान के लिए सनातन कर्मकांड को प्रचारित करें। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा ब्राह्मण युवा नशाखोरी से दूर रहें। डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 16 जून गंगा दशहरा के दिन ब्राह्मण सामूहिक विवाह होगा। समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, गिर्राज गुरु, अंबिका पचौरी ने भी अपने विचार रखे। इसी के साथ सियाराम ब्रह्म सेविका सम्मान से महिला शिविकाओं का सम्मान भी किया गया।
सियाराम ब्रह्म सेविका सम्मान से वीना भारद्वाज, श्वेता शर्मा, सरोज मिश्रा, सुधा दीक्षित, कांता शर्मा शोभलेष तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, माया दीक्षित, रेनू शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, अनिता रिछारिया, ऊषा दण्डोतिया, सरला शर्मा, प्रिया शर्मा, राधा शर्मा, संध्या तिवारी, रश्मि शर्मा, माया शर्मा, अंजू दीक्षित, शशि गोस्वामी, आशा त्रिपाठी, डॉ.सरिता त्रिपाठी, शशि व्यास, मधु शर्मा, अलका शुला, डॉ.रेखा दीक्षित, अनीता शर्मा, नेहा कौल, विमला मौसी, सुलेखा शर्मा, निशा उपाध्याय, रेखा चतुवेर्दी, सीमा दुबे, गीता मिश्रा, सुचित्रा शर्मा, गायत्री शर्मा, निशा शुला, पुष्पा मिश्रा, अर्चना शर्मा, रजनी दंडोतिया को शॉल, श्रीफ ल, सम्मान पत्रक, श्रीरामचरित मानस रामायण, स्मृति चिन्ह भेंट कर समान किया गया। साथ ही 212 युवक-युवती का परिचय हुआ एवं 1 हजार विवाह योग्य युवक-युवती बायोडेटा वाली स्मारिका वितरित की। इस अवसर पर दीक्षा दुबे, विनोद शर्मा, देवेंद्र पाठक मौजूद रहे।
संचालन नरेश कटारे, श्वेता शर्मा, प्रिया शर्मा ने किया एवं आभार नरेंद्र कुमार शर्मा, नरेश पचौरी, कपिल भार्गव ने व्यत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









