रोड क्रॉस करते वक्त कार की टक्कर से 5 फीट उछले बाइक सवार
Jan 07 2024
ग्वालियर। रविवार को हिट एंड रन का वीडियो सामने आया है। रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए ड्राइवर कार को स्पीड में भगा ले गया। टक्कर से बाइक सवार 5 फीट उछले। घटना चिरवाई नाका कंपू इलाके की बताई जा रही है, लेकिन कब हुई? पुलिस को भी नहीं पता। कंपू थाने की पुलिस का कहना है कि घटना में घायल दोनों युवकों में से किसी ने भी शिकायत नहीं कराई है।
चिरवाई नाके के पास एक पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर दो युवक सवार हैं। वे रोड क्रॉस करने के लिए ट्राले के सडक़ से गुजर जाने का वेट करते हैं। ट्राले के निकल जाने पर जैसे ही आगे बढ़ते हैं, ठीक तभी कार उन्हें टक्कर मारते हुए निकल जाती है। युवक सिर के बल रोड पर गिरे। ऐसा बताया जा रहा है कि राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
इस मामले में झांसी रोड और कंपू थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना का पता नहीं था। पुलिस का कहना है कि किसी घायल या अस्पताल की ओर से जानकारी नहीं आई है। बाइक सवार कौन थे और कहां के थे, पता कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









