जीडीडब्ल्यूए क्रिकेट कार्निवाल का शुभारंभ हुआ

Jan 07 2024

ग्वालियर। गालव डिस्ट्रिब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की मेजबानी में विपिन अग्रवाल की स्मृति जीडीडब्ल्यूए क्रिकेट कार्निवाल का शुभारंभ रविवार को लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (एमएलबी) मैदान पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। क्रिकेट कार्निवाल में 4 टीमें भाग ले रही हैं।
गालव डिस्ट्रिब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और मिडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों में फिटनेस को बढ़ावा देना है, इसलिए क्रिकेट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। 
संयोजक श्याम बंसल और शरद गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्राफी और उपविजेता को 5100 रुपए व ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी टीमो के खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिया जाएगा।