जेसीआई ग्वालियर ने अवार्ड नाईट का आयोजन किया

Jan 07 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा अवार्ड नाईट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर के दीपांश गुप्ता एवं खुशबू गुप्ता द्वारा जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्षगणों, कार्यक्रम संयोजकों एवं वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। 
उन्होंने अपने उदबोधन में पूरे वर्ष संस्था द्वारा किये गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत कर साथ ही संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षगण, जेसीरेटविंग, कार्यक्रमो के संयोजको, संस्था के सदस्यों, पत्रकार बंधुओ, विज्ञापनदाताओं आदि एवं सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दिए सहयोग हेतु सहयोगियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में हनी अनेजा ने पूर्व चेयरपर्शनस एवं जेसीरेट विंग की कार्यक्रम संयोजिकाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे डांस ग्रुप द्वारा बेहतरीन प्रस्तुती देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। 
इस अवसर पर अध्यक्ष दीपांश गुप्ता द्वारा आउटस्टैंडिंग सपोर्ट अवार्ड मानसेवी सचिव प्रभात चोपड़ा, लेडी जेसीविंग चेयरपर्सन हनी अनेजा, पीआरओ अवार्ड प्रदीप अग्रवाल व समस्त कार्यक्रम संयोजको को अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा अध्यक्ष दीपांश गुप्ता को जेसीआई इंडिया से प्राप्त ऑल इंडिया आउटस्टैंडिंग जेएफएस फाउंडेशन एवं टॉप 10 सेंचूरियन चैप्टर 2023 का अवार्ड भी प्रदान किया गया।   
इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर के सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व चेयरपर्सन, जेसीरेट्स एवं जेसीलेट्स के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे। 
इस कार्यक्रम के कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष दीपक बंसल, पूर्व चेयरपर्सन लेडी प्रीती बंसल, उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, रजत अनेजा, संयोजक जेसी अजय अग्रवाल, जेसी प्रदीप अग्रवाल, जेसी प्रतीक अग्रवाल, जेसी अभिनव सिंहल, एवं जेसी योगेश गुप्ता थे। कार्यक्रम में एमओसी प्रभात चोपड़ा द्वारा की गई।