महासेन ग्वार्रे वैश्य महिला समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
Jan 07 2024
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में महासेन ग्वार्रे वैश्य महिला समिति द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट करना और महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महासेन ग्वार्रे वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि समाज की महिलाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से यह महिला समिति बनाई है। लगभग 30 से 35 सदस्य महिलाएं हमारे साथ जुड़ चुकी हैं। इसी क्रम में समिति द्वारा पंजाबी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं ने पंजाबी परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई, साथ ही समिति द्वारा महिलाओं के लिए अलग-अलग गेम्स भी रखे गए जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पंजाबी कुड़ी में तार का मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चूड़ी गेम में माधवी गुप्ता, काउंटिंग गेम में सीमा गुप्ता, पंक्चुअलिटी में जागृति मांडिल और प्रीति मॉडिल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक समिति द्वारा महिलाओं को पुरस्कार भी वितरण किए गए। कार्यक्रम का संचालन माधवी गुप्ता एवं सपना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मधु गुप्ता, अल्पना गुप्ता, उपमा गांगिल सहित अनेक समाज सेवी महिला उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









