भारत को विश्व की देन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Jan 06 2024
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा ग्वालियर (अखिल भारतीय साहित्य परिषद से संबद्ध) द्वारा भारत को विश्व की देन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीप-प्रज्ज्वलित कर किया।
इस राष्ट्रीय संगोष्टी को श्री तोमर ने संबोधित भी किया। साथ ही साहित्य सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पूर्व श्री तोमर ने विश्विद्यालय परिसर में राजमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए।
उद्धघाटन सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीधर पराडक़र रहे। इस अवसर पर देश भर से आए साहित्यकारों ने सहभागिता की है।
इस दौरान राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर अरविंद कुमार शुक्ल, स्वदेश समूह के सम्पादक अतुल तारे, सत्र की अध्यक्षता महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य सभा के ऋषि कुमार मिश्र ने की, साथ ही हिंदी साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव, मंत्री धीरज शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









