पुलिस के चक्रब्यूह में दो वाहन चोर फंसे, चोरी की दस बाइक मिली
Jan 06 2024
ग्वालियर। लगातार हो रही वाहन चोरी से परेशान पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए चक्रब्यूह रचकर आधा दर्जन जवान सिविल ड्रेस में उन स्थानों पर तैनात किए, जहां से लगातार वाहन चोरी हो रहे थे। पुलिस के तरीका सफल रहा और दो चोरों को पकडक़र पुलिस ने करीब एक दर्जन बाइक बरामद कर ली है, जबकि अभी उनसे काफी संख्या में वाहन मिलने की संभावना है।
खास बात यह है कि पकड़े गए चोरों में एक चोर वह है जिसने दो साल पहले बहोड़ापुर में एक रिटायर्ड दरोगा के घर में चोरी करते समय उनकी हत्या की थी।
मुरार थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया कि पिछने कुछ समय से थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढऩे लगी थी तो चोरों को पकडऩे की जिम्मेदारी उप निरीक्षक ब्रह़मानंद शर्मा को दी और निर्देशित किया कि किसी भी तरह चोरों को पकडऩा है।
चोरो को पकडऩे के लिए पुलिस ने वह स्थान चिंहिृंत किए, जहां से हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी। इसके बाद आरक्षक योगेन्द्र सिंह सिकरवार, योगेन्द्र ङ्क्षसह गुर्जर, राजू मोगिया, जयहिंद जादौन, राजेश, शिवनारायण, जोतेन्द्र और राजवीर को सिविल ड्रेस में तैनात किया था।
पुलिस ने दो दिन तक लगातार बगैर स्थान छोड़े निगरानी की तो दो दिन बाद एक संदेही युवक को पकड़ लिया, जो बाइक चोरी का प्रयास कर रहा था। जैसे ही पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो संदेही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा नही छोड़ा और उसे पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम मायाराम यादव है और वह राहुल यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। इसका पता चलते ही पुलिस ने राहुल को भी दबोच लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों चोरों ने चोरी की गई दस बाइकें बरामद की है, जिसमें छह बाइक इंदरगंज थाना क्षेत्र के जिला न्यायालय व चार बाइक मुरार इलाके से चोरी की बरामद हुई है।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़े गए मायाराम ने दो साल पहले बहोड़ापुर थाना क्षेत्र श्री विहार कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा की हत्या की चोरी का विरोध करने पर हत्या की थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









