मतदाता सूची निरीक्षण कार्य में मुस्तेदी से जुट जाएं ब्लॉक अध्यक्ष: देवेन्द्र शर्मा
Jan 06 2024
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर ब्लॉक अध्यक्षगणों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्षगण 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। सभी ब्लॉक अध्यक्षगण अपने-अपने ब्लॉक के अंर्तगत आने वाली मंडलम, सेक्टर कांग्रेस कमेटीयों एव बीएलए के माध्यम से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर घर-घर जाएं और 18 वर्ष के युवा जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े है, परिवार में नई बहु आई है, ऐसे सभी नागरिको का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं तथा एैसे मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नही आया है या फिर त्रुटिवष कट गया है, या अन्य किसी जगह पर स्थानंतरित कर दिया गया है, ऐसे सभी मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।
इसके साथ ही भाजपा द्वारा शासन प्रशासन का दुरूपयोग कर मतदान में धांधली के लिए जिन मतदान केन्द्रों पर फर्जी रूप से मतदातांओ के नाम जुड़वायें गए है उनका निरिक्षण कर उन नामों को हटाने के लिए जिला निवार्चन कार्यालय में आपत्ती दर्ज करांए और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयश्री दिलाकर केन्द्र में कंाग्रेस की सरकार बनाएं। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम पठान, जयराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, मुनेन्द्र भदौरिया, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, उपेन्द्र सिंह राजपूत, अनूप आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









