ब्राह्मण मिलन समारोह में सियाराम ब्रह्म सेविका सम्मान देंगे आज
Jan 06 2024
ग्वालियर। ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता मे भारद्वाज मेंशन पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रकाश नारायण शर्मा, नरेश कटारे, गिरिराज गुरू, राजू पंडित, नरेंद्र कुमार शर्मा, डा. मुन्नालाल शर्मा, रवींद नाथ नायक, नरेश पचौरी सूरो, कपिल भार्गव, अवनीश ललित गौड़, श्रीमती वीना भारद्वाज, सरोज मिश्रा, सुधा दीक्षित आदि उपस्थित थे।
बैठक में सभी ने द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह 16 जून को करने का संकल्प लिया। नि:शुल्क ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह आज 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे सनातन धर्म मंदिर में सियाराम ब्रह्म सेविका सम्मान एवं एक हजार बायोडेटा स्मारिका का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्षता अमरीश शर्मा विधायक लहार होंगेे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक सहित ब्राह्मण समाज के उपवर्गीय संगठनों के अध्यक्ष मंचासीन रहेंगे। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा केबिनेट मंत्री, विधायक का स्वागत कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









