डीआईजी की पत्नी से ठगी करने वाले एक महिला सहित दो पकड़े

Jan 06 2024

ग्वालियर। डीआईजी की पत्नी से हाउस मेड उपलब्ध कराने के नाम ठगी करने वाली गैंग को हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो पुरुष और हाउस मेड बनकर आई गुडिय़ा को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों पुरुष बिहार और महिला झारखंड के रहने वाले हैं।
फरीदाबाद में वीरेन्द्र और गणेश दोनों चौकीदारी करते हैं। हाल ही में यह ठगी करना सीखे थे, लेकिन वह यह नहीं जानते थे कि डीआईजी की पत्नी के साथ ठगी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर ग्वालियर आ गई है। उनसे ठगे गए रुपए बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार कंपू स्थित पुलिस पुलिस ऑफिसर मैस निवासी 33 वर्षीय मेघा सिन्हा पत्नी कुमार सौरभ के साथ हाउस मेड के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। कुमार सौरभ डीआईजी चंबल हैं। इंटरनेट पर हाउस मेड तलाशने के लिए सर्च करने पर राधा प्लेसमेंट सर्विस उनके संपर्क में आई थी। प्लेसमेंट कंपनी के ऑनर गणेश सिंह ने अरुण वर्मा नाम से बातचीत की और पूरी ठगी क जाल बुना। इसके बाद वीरेन्द्र एक गुडिय़ा नाम की हाउस मेड को डीआईजी के घर छोडक़र आया।
31 दिसंबर को छोडक़र गया और 1 जनवरी की सुबह हाउस मेड वहां से निकल आई। जबकि एडवांस में 37 हजार रुपए ठग हड़प गए। इसके बाद मेघा ने कंपू थाने मे मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद मे रह रहे है। इसके बाद पुलिस की टीम फरीदाबाद पहुंची ओर ठगी करने वाले वीरेन्द्र और उसके साथी गणेश को पकड़ लिया। यह दोनों चौकीदारी करते है। यह मूलत: बिहार के रहने वाले है। इन्होंने नया-नया ही ठगी का खेल सीखा था। इन दोनों ने झारखंड की महिला गुडिया को भी अपने साथ मिला लिया था।
इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि हाउस मेड उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वालों को फरीदाबाद से पकड़ा है। उनसे अभी पूछताछ की जा रही है कि अभी तक कितने लोगों को ठग चुके है।