ग्वालियर में सीवियर कोल्ड-डे में रंनिंग कै दौरान युवक की मौत
Jan 06 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के ग्वालियर में कोल्ड अटैक का मामला सामने आया है। कोल्ड अटैक से एक युवक की मौत हो गई है। सभवत: ग्वालियर संभाग में यह पहला मामला है।
दरअसल सीवियर कोल्ड-डे में रंनिंग करने पर एक युवक की जान चली गई है। युवक की रनिंग करने के दौरान मौत हो गई है। एयरपोर्ट रोड़ इलाके में युवक मृत हालत में मिला है। सुबह दौड़ते वक्त हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। युवक जॉगर्स किट पहनकर दौड़ रहा था। लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजपुरा पुलिस मृतक की शिनाख़्त में जुटी है। बता दें कि ग्वालियर जिले में बीते 9 दिन में 7 दिन सीवियर कोल्ड-डे रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









