दो दिवसीय15वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से

Jan 05 2024

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर द्वारा  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाविदों उद्योग जगत विशेषज्ञ के लिए अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की जा रही है। इसका शुभारंभ आज शनिवार को प्रेस्टीज संस्थान में होगा। इसमें मुख्य अतिथि ग्वालियर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चोपड़ा कंसलटेंट सीए प्रभात चोपड़ा, गोदरेज के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश अविनाश मिश्रा, डॉक्टर मनोरंजन शर्मा डॉक्टर क्षेमेन्द्र  शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उस से जस्टिन पोल अनिल त्रिभुवनायक अनिल भसीन डॉक्टर दानिश जैन व डॉक्टर निशांत जोशी होंगे। 
यह जानकारी प्रेस्टीज संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर निशांत जोशी व कांफ्रेंस के संयोजक डॉक्टर अभय दुबे ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। डॉक्टर जोशी ने बताया कि प्रेस्टीज संस्थान न केवल भारत में बल्कि विश्व में उत्कृष्ट योगदान की पहचान रखता है। समय-समय पर शोध कार्य कर संभाग में पहले पायदान पर पहुंचा है। डॉक्टर डॉक्टर जोशी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के दौरान बेस्ट एचडी कॉन्टैक्ट अवार्ड के विजेता को नगद 10000 रुपये दिए जाएंगे। जबकि बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड 7 लोगों को दिए जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को चार-चार हजार रुपए दिए जाएंगे। इसमें कुल प्रतिभागी 310 उपस्थित होंगे। 30 से 40 प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय व 150 राष्ट्रीय एवं संस्था के भी 40 प्रतिशत बाकी एवं विद्यार्थीगण भी इसमें शामिल है। 7 जनवरी को समापन सत्र होगा। पत्रकार वार्ता में सहायक संयोजक चंदा गुलाटी निश्चय उपमन्यु एवं अन्य मौजूद रहे।