मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा,चोरी गई नगदी बरामद

Jan 05 2024

ग्वालियर। मंदिर के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को बिजौली थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। चोर से चोरी किए गई चढ़ोत्तरी बरामद कर ली है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ में जुट गई है। 
एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि धनेली स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर ने दान पेटी तोडक़र नगदी चोरी कर ले गया था। वारदात का पता चलते ही टीआई मनीष धाकड़, एएसआई मनोज शर्मा, उदय प्रताप सिंह व आरक्षक मान सिह मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि वारदात को अंजाम राहुल पुत्र वीरेन्द्र श्रीवास निवासी धनेली ने दिया है। 
इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने फरियादी राजकुमार परिहार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पकड़े गए चोर से पूछताछ कर उससे चोरी की गई नगदी बरामद कर ली है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि और उसने कहां-कहां पर वारदातों को अंजाम दिया है।