पार्क में महिला के साथ बैठा था पति अचानक आ गई पत्नी, हुआ हंगामा
Jan 05 2024
ग्वालियर। पति, पत्नी और वो (प्रेमिका) एक साथ आमने-सामने आ गए। इसके बाद तो पति को हासिल करने प्रेमिका और पत्नी में झगड़ा हो गया। दोनों महिलाएं ही युवक को अपना पति बताकर दावा कर रही थीं। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और उसके बाद दोनों महिलाएं, युवक को ऑटो में बैठाकर पड़ाव थाना पहुंची हैं। उनके झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
थाना पर दोनों महिलाओं ने अपने-अपने दावे किए। एक कहती है शादी को छह साल हो गए तो दूसरी कहती है कि चार साल से मैं इनके साथ रह रही हूं। पति दिन एक के साथ व रात एक पत्नी के साथ गुजारता था। थाना जाकर दो महिलाएं आपस में राजीनामा कर चली गईं।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक युवक को अपना पति बताते हुए आपस में झगड़ रही है। दोनों के बीच मारपीट भी होती है। असल में यह वीडियो फूलबाग स्थित जलविहार के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाली महिलाएं एक युवक पर अपना पति होने का दावा कर रही हैं। असल में जलविहार के पास पार्क में एक युवक एक महिला के साथ बैठा हुआ था। तभी वहां एक अन्य महिला पहुंची और उसके साथ दो बच्चे थे। उसने युवक को देखकर हंगामा खड़ा कर दिया।
इसके बाद तो दोनों युवक की कॉलर पकडक़र उसे अपना पति कहते हुए झगडऩे लगीं। दो बच्चो के साथ पहुंची महिला का कहना था कि वह 4 साल से उसके साथ रहता आ रहा है और दिन में वह उसके पास रहता है और रात को वह ड्यूटी पर जाता है। जबकि दूसरी महिला का कहना था कि रात भर वह मेरे साथ होते हैं और दिन में ड्यूटी जाते हैं। वायरल वीडियो का मामला पडाव थाना क्षेत्र के जल विहार रोड का है। जहां दोनों महिलाए उसे अपने साथ ऑटो में बैठाकर पडाव थाने ले जाती है। जब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उनका कहना था कि महिलाओं के द्वारा कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।
इस मामले में सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि वीडियो सामने आया है। एक युवक को लेकर दो महिलाएं खुद को उसकी पत्नी होने का दावा कर रही थीं। सडक़ पर झगड़ा होने के बाद थाना तक आई थीं, लेकिन कोई शिकायत करे बिना ही चली गईं। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो जांच की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









