क्रिकेट कार्निवाल 7 जनवरी को एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में, 4 टीमें लेंगी भाग
Jan 05 2024
ग्वालियर। व्यापरियों की संस्था गालव डिस्ट्रीब्यूटर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट कार्निवाल 7 जनवरी रविवार को एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगे। जिसके संयोजक श्याम बंसल (अप्पा), शरद गोयल है। मैच की ओपनिंग सेरेमनी मे महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार एवं विधायक सतीश सिकरवार के द्वारा किया जाएगी।
गालव डिस्ट्रीब्यूटर वेल्फेयर एसोसिएशन के मिडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य व्यापारी बंधुओ मे फिटनेस को बडावा देना है। इसी के चलते क्रिकेट कार्निवाल में 4 टीम मैच मे भाग ले रही है। चारों टीमों के बीच 2 लीग मैच व 1 फायनल मैच खेला जाएगा। प्रत्येक मैच 11 ओवर का होगा। फायनल मैच के विजेता टीम को 11 हजार नगदी व ट्राफी दी जाएगी। वहीं रनअप टीम को 51 सौ रूपए नगदी व ट्राफी दी जाएगी। साथ ही टीम के सभी मेम्बरों को प्रमाण पत्र व मेंमटों शीट भेंट की जाएंगी।
उधर एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट कार्निवाल में महिलाओं द्वारा फूड्स जोन, बच्चों के लिए गेम जोन, चेयर रेस आयोजित की गई है।
किक्रेट टीम में डरडेवल्स इलेवन के राघवेन्द्र सिंघल, किंग इलेवन के लव गुप्ता, रायल इलेवन के नितिन गुप्ता और वोरियर इलेवन के अशुमान अग्रवाल कैप्टन है।
प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, सयुंक्त अध्यक्ष कन्हैया योगेश, उपाध्यक्ष अनुप साहु, सयुंक्त सचिव शिवमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल मिडिया प्रभारी राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









