कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर टीम लीडर से कट्टा अड़ाकर 90 हजार व मोबाइल लूटा
Jan 05 2024
ग्वालियर। बहोड़ापुर के आनंद नगर स्थित सेडोफेक्स कोरियर सर्विस के ऑफिस में 3 नकाबपोश बदमाश शुक्रवार सुबह 5.30 बजे घुसे और टीम लीडर को कट्टे के दम पर बंधक बनाया वउनसे मारपीट कर जेब में रखे 90 हजार रुपए और आईफोन मोबाइल छीनकर बदमाश भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
सेडोफेक्स कोरियर कंपनी के टीम लीडर अरशद हुसैन शहर के न्यू शांति नगर में रहते हैं। अरशद शुक्रवार तडक़े 3.30 बजे ही कोरियर कंपनी के दफ्तर पहुंच गए थे। यह उनके रोज का समय है। 5.30 बजे वह अलग-अलग शहरों के लिए पार्सल छांट रहे थे। 6 बजे से कोरियर बॉय आने वाले थे। पार्सल लोड होना था, इसीलिए उन्होंने ऑफिस का आधा शटर खोल रखा था। इसी बीच 3 नकाबपोश बदमाश आ धमके।
तीनों नकाबपोश बदमाशों ने कोरियर ऑफिस में एंटर होते ही कट्टे के नोक पर टीम लीडर अरशद को घुटनों के बल दीवार से चिपका कर बैठा कर उन्होंने मारपीट कर लूट की। बदमाशों ने दीवार पर लगा लॉकर उखाड़ लिया, लेकिन इसे खोलने में नाकाम रहे। उन्होंने अरशद की जेब में रखे 89 हजार 600 रुपए के साथ आईफोन मोबाइल लूट कर धक्का देकर भाग निकले।
पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए कोरियर कंपनी की ओर आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









