दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की नवीन टीम का हुआ गठन
Jan 04 2024
ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की नवीन टीम का गठन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक अनिल शाह, पारस जैन, अनिल जैन, भरत जैन, विनोद जैन, एवं सस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, पवन जैन, अशीष जैन के निर्देशन में अम्बरीश जैन को अध्यक्ष, आशीष जैन को सचिव एवं अमित जैन भंडारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्था के निर्वतमान अध्यक्ष शीतल जैन के प्रयासों से इस टीम का गठन किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीश जैन ने बताया कि हमारी टीम सामाजिक क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होने बताया कि हम समाज के युवाओ के लिये शि़क्षा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करेंगे। वहींं मेडीकल हेल्प में भी समाज सेवा के कार्य करेंगे।
इस अवसर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, ग्रेटर ग्वलियर के अध्यक्ष शीतल जैन, आशीष जैन, गगन जैन, संजय चौधरी, मुकेश जैन, रश्मि जैन, राजमल जैन, रूपेश जैन, विजय जैन ने नवीन टीम को बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









