हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुना की टीम जीती

Jan 04 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा खेल परिसर में अंतर महाविद्यालयीन हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शा. पीजी कॉलेज गुना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय हासिल की। वहीं जेयू एसओएस उपविजेता रहा। 
खेल प्रतियोगिता का आयोजन जेयू के शारीरिक शिक्षा खेल निदेशक डॉ. हरेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर चयनित कमेटी के सदस्य डॉ. रामगोपाल आर्य, डॉ. अजय सिंह सेंगर, सुनील श्रीवास, शशांक यादव उपस्थित रहे।