छात्र ने खुद को कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या की
Jan 04 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में छात्रों के आत्महत्या करने का मामला लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में जहां एक छात्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त परिजन गमी में शामिल होने के लिए मुरैना गए हुए थे। इस दौरान छात्र ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
डीडी नगर में छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। छात्र ने घर के नीचे दुकान में खुद को बंद कर कट्टे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर छात्र का छोटा भाई व अन्य पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में गत रात एक युवक ने खुद को मकान के नीचे स्थित दुकान में खुद को बंद कर कट्टे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर मृतक का छोटा भाई दुकान पर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से शटर का कुंदा तोडक़र दुकान के अंदर पहुंचा तब देखा भाई विपिन श्रीवास (23) जमीन पर पड़ा हुआ था और पास में ही कट्टा पड़ा था। घटना के समय मृतक के माता-पिता मुरैना में गमी में गए हुए थे, पिता वीरबल श्रीवास मालनपुर स्थित कंपनी में बतौर कर्मचारी पदस्थ बताए गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से कट्टा व एक चला हुआ कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक विपिन श्रीवास बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। उसने यह कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल सका है। परिवार भी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने गुरुवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपकर छात्र के मोबाइल को जांच में लेकर पता लगाएगी कि उसकी मौत की बजह क्या रही है।
इस मामले में एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि डीडी नगर में एक युवक द्वारा गोली मारने की सूचना मिली थी, मृतक को उसके परिजन व पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर मकान के नीचे स्थित दुकान में विपिन श्रीवास ने खुद को गोली मारी थी। घटनास्थल से 315 बोर का कट्टा बरामद कर शव को निगरानी में ले लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









