पत्रकार सम्मान समारोह के साथ हुआ उद्घाटन

Jan 04 2024

ग्वालियर। नववर्ष के उत्सव पर जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय का उद्घाटन भागीरथ रेसीडेंसी में किया गया। सर्वप्रथम संत रामदास महाराज दंदरौआ सरकार केद्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यालय उद्घाटन के उपरांत महाराज के द्वारा पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार एवं अशोक सिंह भदौरिया पूर्व डीएसपी मौजूद रहे। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मंच का संचालन जितेंद्र भदौरिया ने किया।
इस अवसर पर जन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी के नरेंद्र शर्मा, जगमोहन ससेना, जितेंद्र भदौरिया, अंजू भदौरिया, अजय पोसिया, रानू शर्मा, रेनू चौहान, रवि पुजारी, विवेक, श्याम कुशवाह, सोनू भदौरिया, पंकज तोमर, राघव, कुलदीप तोमर आदि सदस्य मौजूद रहे।