समाजसेवी पं. श्रीराम शर्मा की पुण्य स्मृति में कंबल बांटे

Jan 04 2024

ग्वालियर। समाजसेवी पं. श्रीराम शर्मा की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों डॉ. ब्रजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, वरदान शर्मा एवं व्यान शर्मा द्वारा लोकहितकारी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में जरुरतमंदों को कंबल वितरण किये गए। जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य पं. श्रीराम शर्मा व हरीशंकर गुप्ता ने प्रारभ किया था जिसे उनके स्वर्गवास के बाद उनके परिवारजन निर्बाध रूप से प्रतिवर्ष एक श्रद्धामयी परम्परा की तरह जारी रखे हुए हैं। 
इस अवसर पर समाजसेवी व ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डे, केएन शुक्ला, डॉ. ब्रजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, रोहित शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, दीपक परिहार, गणेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।