मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने निकले

Jan 04 2024

ग्वालियर। ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गोला का मंदिर से शुरू हुई जन आभार यात्रा में खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने निकले। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य सरकार के मंत्रीगण प्रद्युम्न सिंह तोमर व नारायण सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताया।